Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing कमरे में सो रहे दंपती की सांप के काटने से मौत, छोटा बेटा भी सो रहा था साथ में
Couple sleeping in room died due to snake bite, younger son was also sleeping with them

कमरे में सो रहे दंपती की सांप के काटने से मौत, छोटा बेटा भी सो रहा था साथ में

लुधियाना : खबर है कि लुधियाना में कमरे में सो रहे दंपती की सांप के काटने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार मृतक दंपती गांव थरीके में एक डेयरी में बच्चों के साथ रहते थे। बीती रात डेयरी में सांप घुस गया। यहां कमरे में सबसे छोटे बेटे के साथ सो रहे पति-पत्नी को सांप ने काट लिया। सांप के डसने के बाद महिला ने शोर मचाया।

नजदीक में ही रहते डेयरी मालिक और आस-पास के लोग इकट्‌ठे हो गए। लोगों ने दंपती को अस्पताल पहुंचाया। उपचार दौरान पता चला कि व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। मरने वालों की पहचान सुशील पासवान (40) और ललिता देवी (38) के रूप में हुई है।

दंपती के चार बच्चे हैं। घटना के समय तीन बच्चे छत्त पर सो रहे थे जबकि एक बच्चा उनके साथ सोया था। बता दे चारों बच्चे सुरक्षित हैं और फिलहाल उनकी देखभाल डेयरी मालिक कर रहे हैं।


Leave a Reply