Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में अब ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंटों की खैर नहीं , DC विशेष सारंगल ने टीमें गठित की
Travel agents who cheat in Jalandhar are no longer safe, DC Sarangal formed special teams

जालंधर में अब ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंटों की खैर नहीं , DC विशेष सारंगल ने टीमें गठित की

जालंधर : जालंधर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंटों की अब खैर नहीं है। पहले अपने दफ्तर में सारा स्टाफ बदलने के बाद अब डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बाहर भी सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जालंधर जिले में ठगी करने वालों पर शिकंजा कसने ने लिए DC ने टीमों का गठन किया है। यह टीमें अलग-अलग स्थानों पर इमिग्रेशन कंपनियों के दफ्तरों में जाकर चेकिंग करेंगी।

टीमों को स्पष्ट आदेश और निर्देश दिए हैं कि वह दफ्तर में बैठकर इमिग्रेशन कंपनी की चेकिंग नहीं डालेंगे। सदस्य खुद इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तर में फिजिकली जाकर चेकिंग करेंगे। उनका सारा रिकॉर्ड, लाइसेंस भी चेक करेंगे और और इमिग्रेशन कंपनी से संबंधित जो भी उनके पास शिकायतें है, उनका निवारण करेंगे।

DC ने इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तरों की जांच के लिए जो टीमें गठित की हैं, वह पंजाब सरकार के आदेश पर बनाई गई हैं। DC ने इस कार्य को टाइम बॉन्ड कर दिया है। जो टीमें इस कार्य के लिए गठित की हैं, उन्हें हर सूरत में 10 जुलाई तक अपनी जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

DC विशेष सारंगल ने कहा कि पंजाब प्रोफेशनल ट्रैवल रेगुलेशन एक्ट-2014 की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


Leave a Reply