Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर : नगर निगम ने किया 85 वार्डों का नक्शा डिस्पले
Jalandhar: Municipal Corporation displayed the map of 85 wards

जालंधर : नगर निगम ने किया 85 वार्डों का नक्शा डिस्पले

जालंधर : नगर निगम के चुनाव को लेकर तेजी के साथ तैयारी शुरू हो गई है। सरकार ने वार्डबंदी का ड्राफ्ट जारी करते हुए सभी 85 वार्डों का नक्शा नगर निगम मुख्यालय के चौथी मंजिल पर डिस्पले कर दिया है। इसके साथ ही नगर निगम ने 85 वार्डों का नक्शा डिस्पले करते हुए सभी से आपत्तियां मांगी है। शनिवार और रविवार छुट्टी वाले दिन भी नगर निगम के चौथी मंजिल पर नक्शा देखा जा सकेगा और लोग अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए निगम की तरफ से बाकायदा पब्लिक नोटिस निकाला गया है।ड्राफ्ट के मुताबिक जालंधर नगर निगम में 85 वार्डों में से 42 पर महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। 26 वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया है। इसमें भी 13 वार्ड एस सी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष जनरल के 57 वार्डों में से भी 29 वार्ड जनरल महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। साल 2017 से पहले जालंधर में 65 वार्ड थे, लेकिन 2017 में ही वार्डबंदी में कुछ नए क्षेत्र जुड़ने से 15 वार्ड नए बने थे और वार्डों की संख्या 80 हो गई थी। दो साल पहले विधायक परगट सिंह ने कैंट हलके के कई गांव नगर निगम में शामिल करवाया था, उसी गांवों को निगम में शामिल कर पांच वार्ड बढ़ाए गए हैं, जिससे अब 85 वार्ड हो गए हैं।

कौन सा वार्ड जनरल, कौन हुआ रिजर्व
जनरल वार्ड – 2, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 28, 30, 32, 38, 42, 46, 48, 50, 56, 58, 60, 64, 66, 70, 72, 76 व 82
महिला रिजर्व वार्ड- 1, 11, 17, 19, 21, 25, 27, 29, 31, 33, 35, 37, 39, 49, 51, 53, 59, 61, 63, 65, 67, 69, 71, 73, 77, 79, 81, 83 व 85
SC रिजर्व वार्ड – 4, 26, 34, 36, 40, 44, 54, 62, 68, 74, 78, 80 व 84
SC महिला रिजर्व वार्ड – 3, 5, 7, 9, 13, 15, 41, 43, 45, 47, 55, 57 व 75
BC रिजर्व वार्ड – 23 और 25


Leave a Reply