Latest news
चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

India Living News

Hot News
You are currently viewing फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर में हुई चोरी, पुलिस ने 2 को किया काबू
Theft in film actress Shilpa Shetty's house, police arrested 2

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर में हुई चोरी, पुलिस ने 2 को किया काबू

मुंबई 15 जून (ब्यूरो) : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर में चोरी का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि चोरी जुहू स्थित घर पर हुई थी। अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते अभिनेत्री के जुहू स्थित घर से कुछ बेशकीमती सामान कथित तौर पर चोरी हो गया था। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर जुहू पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

अधिकारी ने कहा कि जांच दल ने इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने एक दिन पहले ही एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बताया था कि वो इटली में वेकेशन मना रही हैं। 


Leave a Reply