Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing मशहूर सूफी गायक मास्टर सलीम ने आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सांसी समाज से मांगी माफी
Famous Sufi singer Master Salim apologizes to Sansi society for his objectionable remarks

मशहूर सूफी गायक मास्टर सलीम ने आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सांसी समाज से मांगी माफी

जालंधर : आपको बता दे सांसी समाज के बारे में गलत और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चर्चा में आए सूफी गायक मास्टर सलीम ने जालंधर शहर में प्रदर्शन होते ही माफी मांग ली है। सांसी समाज ने आज मास्टर सलीम के खिलाफ पुलिस थाना डिवीजन नंबर एक के बाहर प्रदर्शन किया और कहा था कि मास्टर सलीम माफी मांग लें नहीं तो वह उनके खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे।

मास्टर सलीम ने किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए प्रदर्शन के दौरान पहले ही सांसी समाज के लोगों को फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन प्रदर्शन के दौरान मास्टर सलीम का फोन नहीं उठाया। इसके बाद मास्टर सलीम ने अपनी एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की और कहा कि यदि उनसे कुछ बोला गया है तो वह माफी मांगते हैं।

मास्टर सलीम ने अपने वीडियो मैसेज में कहा है कि उन्होंने सिर्फ एक व्यक्ति के बारे में कहा था। लेकिन उनकी ऑडियो को इस तरह से पेश किया गया जैसे सारे समाज के बारे में उन्होंने कुछ कहा हो। सलीम ने कहा कि मैं सांसी समाज का बच्चा हूं ​​​​​, सांसी समाज उनकी बहुत इज्जत करता है। वह भी पूरी रिस्पेक्ट करते हैं। यदि किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं।

सांसी समुदाय के लोगों का कहना है कि मास्टर सलीम का अपने घर में कोई विवाद चल रहा है।उस विवाद में उन्होंने सांसी समुदाय को अपशब्द और गालियां निकाली हैं। उनकी जाति उनकी पहचान है। उनकी जाति के बारे में कोई अपशब्द कहेगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Leave a Reply