Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालन्धर के इस बड़े बिजमैन को मिली जान से मारने की धमकी
This big businessman of Jalandhar received death threats

जालन्धर के इस बड़े बिजमैन को मिली जान से मारने की धमकी

जालन्धर 06 जून  : जालन्धर के फोकल पॉइंट में स्थित हिंद पंप फेक्टरी के मालिक व फोकल पॉइंट एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर सिंह सग्गू व उनके परिवार को विदेशी नम्बर से फोन कर जान से मारने की धमकी व 5 करोड़ रुपये की फिरौती की कॉल आ रही है। इतना ही नही उनके बेटे तजिंदर सिंह को भी बार बार फ़ोन आ रहे है। जिसके सम्बन्ध में नरिंदर सग्गू ने थाना 8 में मामला भी दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले में अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए गए ब्यान में नरिंदर सग्गू ने बताया कि 25 मई की सुबह उनको विदेशी नम्बर से एक फ़ोन आया। देर रात होने के कारण फ़ोन नही उठा पाया। जिसके बाद उनको बार नार उसी नम्बर से फ़ोन आने लगे। जब उन्होंने फ़ोन उठाया तो उनको पहले कॉल करने वाले व्यक्ति ने पैसों की मांग की। जिसमे उसने कहा कि 5 करोड़ रुपये दे दो। वरना तुम्हे गोली मार देंगे। जब इस फ़ोन को बंद कर दिया तो तो उक्त व्यक्ति ने बेटे तजिंदर सिंह के फोन पर दोबारा फ़ोन कर धमकी व फिरौती मांगने लगा। जिस ओर उसने कहा कि अगर पैसे न दिए तो पूरे परिवार को मार दिया जाएगा।

Whatsapp पर आई विदेशी नं से कॉल

नरिंदर सग्गू को 25 मई की रात को एक विदेशी नं से फोन आया तो देर रात होने के कारण फोन नही उठा पाया। जिसके बाद अगले दिन सुबह फिर फोन आने लगा जब फोन उठाया तो उसने पहले मेरा नाम लिया फिर कहा कि मुझे 5 करोड़ रुपये दो। नही तो मैं तुम्हे गोली मार दूंगा। उसके बाद मैंने फोन काट दिया।

फिर दोबारा से उसका फ़ोन आया तो उसने कहा कि 2 दिन में पैसों का इंतजाम कर लो नही तो मैं तुम्हारे बेटे को भी मार दूंगा। उसके बाद जब मैंने दोबारा फोन अटेंड नही किया। तो उसने मेरे बेटे के नं पर फ़ोन कर उसे भी फिरौती की मांग की तो बाद में उसे भी वही कहा कि अगर पैसे ना दिए तो तुम्हारे पूरे परिवार को मार दूंगा।


Leave a Reply