Latest news
रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी

India Living News

Hot News
You are currently viewing मनाली का सफर अब चंद घंटों में तय होगा
Manali's journey will now be completed in a few hours

मनाली का सफर अब चंद घंटों में तय होगा

चंडीगढ़ : मनाली जाने वाले लोगों के लिए अहम खबर है। अब चंडीगढ़ से मनाली जाने का साफर काफी आसान हो गया है। चंडीगढ़ से मनाली जाने का रास्ता अब 4 से साढ़े 4 घंटे में तय हो जाएगा और मंडी जाने का सफर तय करने में भी अब 3 घंटे लगेंगे। यह भी बता दें कि चंडीगढ़ से मनाली जाने के लिए अब बिलासपुर नहीं जाना होगा।

आपको बता दें कि पंजाब-हिमाचल की सीमा पर स्वारघाट से पहले 1.8 कि.मी. लंबी सुरंग बनाई गई है जिसे ट्रायल के लिए खोल दिया गया है। अभी इस सुरंग को छोटे वाहनों के लिए खोला गया है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन हाइवे पर से गुजरते हुए 13 सुरंगें मिलेंगी। सबसे लंबी सुरंग मंडी से आगे पंडोह और टकोली के रास्ते में आएगी।

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी तक 5 सुरंगें बनाई गई हैं। पहली कीरतपुर के नजदीक नंबर-1 है, दूसरी सुरंग बिलासपुर स्थित गांव थापना, तीसरी सुरंग बिलासपुर जिले के तुन्नू, चौथी सुरंग बिलासपुर के टिहरा और 5वीं सुरंग मंडी जिले भवाना में बनाई गई है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन का उद्घाटन 20 से 25 जून तक किए जाने की जानकारी मिली है। इन सुरंगों का जो काम अभी बाकी पड़ा है उसे 15 जून तक खत्म कर लिया जाएगा।


Leave a Reply