अमृतसर : अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक गैंगस्टर जरनैल सिंह की हत्या कर दी गई है। अमृतसर देहात के एसएसपी सतिंदर सिंह के मुताबिक यह वारदात सठियाला गांव में हुई, जहां जरनैल सिंह के विरोधी गैंग से तीन हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस दौरान का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसके आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि 4 नकाबपोश हमलावर आते हैं और जरनैल सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर देते हैं। हमलावरों से बचने के लिए जरनैल सिंह एक दुकान में घुस जाता है। हमलावर भी उसके पीछे दुकान में घुस जाते हैं और जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती फायरिंग करते रहते हैं। हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।