Latest news
PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में किसानों ने किया रेल ट्रैक जाम , ट्रेनें हुई रद्द
Farmers block rail track in Punjab, trains canceled

पंजाब में किसानों ने किया रेल ट्रैक जाम , ट्रेनें हुई रद्द

पंजाब : पंजाब में आज किसानों ने किया रेल ट्रैक जाम। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत एक्वायर की गई जमीनों के मुआवजे को लेकर काफी दिनों से धरना दे रहे किसानों पर गुरदासपुर में हुए लाठीचार्ज के बाद दोबारा फिर से पंजाब का माहौल गर्माना शुरू हो गया है। किसानों ने लाठीचार्ज के विरोध में आज दोपहर 1 बजे से पूरे पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम कर डाले। रेल में यात्रा करने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के बैनर तले किसान और खेती मजदूर इकट्ठे होकर जालंधर, लुधियाना फिरोजपुर, बठिंडा, अमृतसर, पटियाला, रोपड़ आदि में रेलवे ट्रैक पर बैठ कर अपना रोष जाहिर किया। किसान नेताओं ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करवाया है।

किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार की कठपुतली बनी हुई है। केंद्र सरकार के इशारे पर भगवंत मान सरकार किसान-मजदूर विरोधी काम कर रही है। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत जो मुआवजा दिया जा रहा है वह बहुत कम है। इस मुआवजे को बढ़ाने के लिए किसान संघर्ष कर रहे हैं।बता किसानों द्वारा रेल ट्रैक जाम किये जाने के बाद कई ट्रेनें रद्द हुई, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।


Leave a Reply