Latest news
जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को मिली ‘Z’ कैटेगरी की सिक्योरिटी
Former captain of Indian cricket team Sourav Ganguly got 'Z' category security

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को मिली ‘Z’ कैटेगरी की सिक्योरिटी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की सुरक्षा बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी में करने का फैसला किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। गांगुली को पहले ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी और इसकी अवधि खत्म होने के बाद मंगलवार को उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘गांगुली को प्रदान की गई सुरक्षा की अवधि खत्म हो गई थी, इसलिए प्रोटोकॉल के अनुसार एक समीक्षा की गई और इसे बढ़ाकर ‘Z’ श्रेणी में करने का फैसला किया गया। अधिकारी ने कहा कि नई सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार अब 8 से 10 पुलिसकर्मी पूर्व क्रिकेटर की सुरक्षा में रहेंगे।


Leave a Reply