Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालिया पर FIR दर्ज , दिग्गज कांग्रेस नेता व विधायक पहुंचे SSP दफ़्तर
FIR lodged against Congress MLA Ladi Sherowalia, veteran Congress leader and MLA reached SSP office

कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालिया पर FIR दर्ज , दिग्गज कांग्रेस नेता व विधायक पहुंचे SSP दफ़्तर

जालंधर : लोकसभा उपचुनाव के दौरान शाहकोट के विधायक लाडी शेरोवालिया पर दर्ज हुए मुक़दमे को लेकर मामला कांग्रेस पार्टी में गरमा गया।आप को बता दें कि उपचुनाव दौरान कांग्रेस विधायक ने आप विधायक दलवीर सिंह टांग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद आप विधायक ने कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालिया पर उन्हें बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी की तमाम लीडरशिप एसएसपी दफ़्तर पहुंची। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा और विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी, जिला प्रधान राजेंद्र बेरी,विधायक जूनियर अवतार हेनरी बावा, कैप्टन संदीप संधू, विधायक कोटली और तमाम लीडर मौजूद थे। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए राजा वड़िंग ने बताया कि हुए कहा कि चुनाव कमीशन को उनकी पार्टी की तरफ़ से 100 से ज़्यादा शिकायतें दी गई थी। जिसमें कहा गया था कि आप पार्टी के विधायक और वॉलंटियर बाहरी ज़िलों से आकर जालंधर में मौजूद है, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से आप पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, उल्टा उनके ही विधायक पर मुक़दमा दर्ज कर दिया। इस संबंध में वह आज एसएसपी दफ्तर में उनसे इस मामले को लेकर बात करने आए हैं। जिसके बाद अब एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि विधायक लाडी शेरोवालिया पर दर्ज हुए मुक़दमे को लेकर एसआईटी का गठन किया जाएगा। कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि उन्हें आस है कि पुलिस अपना काम अच्छे तरीक़े से करेगी।


Leave a Reply