Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में हुए विलीन , हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई
parkash-singh-badal-cremated-in-badal-village-of-muktsar-in-punjab

प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में हुए विलीन , हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

पंजाब : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज उनके पैतृक गांव बादल में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पुत्र सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों लोगों ने अपने चहेते नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्यमंत्री की पार्थिव देह को लोगों के अंतिम दर्शनों के लिए सुबह दस बजे से गांव बादल स्थित निवास पर रखा गया था।

यहां लोगों ने अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन किए। बता दे यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, पंजाब के CM भगवंत मान, गवर्नर बीएल पुरोहित, जे एंड के के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्हा, NCP चीफ शरद पवार भी शोक जताने पहुंचे।

करीब पौने एक बजे उनकी अंतिम यात्रा पैतृक निवास से लंबी रोड स्थित उस मैदान के लिए निकली, जहां प्रकाश सिंह बादल के किन्नू के बाग को काटकर अंतिम संस्कार के लिए मैदान तैयार किया गया था। करीब डेढ़ बजे यात्रा यहां पहुंची। यहां विभिन्न केंद्रीय व अन्य राज्यों के नेताओं ने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

पंजाब पुलिस की टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए हथियार उल्टे कर पूर्व सीएम को सलामी दी। अंतिम शव यात्रा के दौरान भी जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। दोपहर करीब तीन बजे प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार किया गया।


Leave a Reply