Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दमदमा साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में बढ़ाई गई सुरक्षा
Security beefed up at Sri Harmandir Sahib, Sri Damdama Sahib and Sri Anandpur Sahib

श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दमदमा साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में बढ़ाई गई सुरक्षा

पंजाब : अजनाला थाना कांड का मुख्य आरोपी व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पिछले 27 दिनों से फरार चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह अगले 48 घंटों में श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दमदमा साहिब या फिर श्री आनंदपुर साहिब में सरेंडर कर सकता है, जिसके बाद से ही तीनों तख्तों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

बता दे अब अमृतपाल सिंह वांटेड के पोस्टर रेलवे स्टेशन गुरदासपुर और बटाला के बाद अमृतसर रेलवे स्टेशन की हर ऐंट्री गेट और प्लेटफार्म पर भी लगाए गए है। जिन पर सूचना देने वाले को उचित इनाम देने की बात कही गई है। जिस पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का भी आश्वासन दिया गया है। बता दे कि पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब भर में उसके छिपने के प्रमुख स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह की 14 अप्रैल को सरबत खालसा बुलाने की मांग को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से रद्द करने के बाद सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने पंथक कॉन्फ्रेंस का निमंत्रण दिया है। सांसद सिमरनजीत मान 14 अप्रैल को तलवंडी साबो श्री दमदमा साहिब में अपनी स्टेज सजाने जा रहे है। सम्भावनाये जताई जा रही है कि अमृतपाल सिंह इस स्टेज का प्रयोग करके सरेंडर कर सकता है।


Leave a Reply