Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : पंजाब में 6 साल के मासूम की गोलियां मारकर हत्या
Big news: 6 year old innocent shot dead in Punjab

बड़ी खबर : पंजाब में 6 साल के मासूम की गोलियां मारकर हत्या

मानसा : बड़ी खबर सामने आई है कि पंजाब के मानसा में गोली लगने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार घटना गुरुवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि घटना के वक़्त बच्चा अपने पिता और बहन का हाथ थाम कर जा रहा था कि बच्चे को दो बुलेट सवारों ने गोलियां मार दीं। कहा जा रहा है यह गोलियां पिता के लिए थी, लेकिन निशाना 6 साल का छोटा बच्चा बन गया।

वहीँ गांव में हमलावरों का चंद सेकेंड का वीडियो हाथ लगा है। जिसमें मृतक उदयवीर अपने पिता व बहन के साथ जाता दिख रहा है। वहीं उनके पीछे मोटरसाइकिल सवार भी दिख रहे हैं।

घटना मानसा के गांव कोटली कलां की है। पिता जसप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने 6 साल के बेटे उदयवीर सिंह और बेटी के साथ गांव की सड़क पर जा रहे थे। तभी बुलेट मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। वह तो बच गए, लेकिन गोलियां उनके 6 साल के बेटे को लगी। वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि जल्द केस को सुलझा लिया जाएगा।


Leave a Reply