Latest news
रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी

India Living News

Hot News
You are currently viewing कनाडा में 700 भारतीय छात्रों के वीजा दस्तावेज निकले फर्जी
Visa documents of 700 Indian students found fake in Canada

कनाडा में 700 भारतीय छात्रों के वीजा दस्तावेज निकले फर्जी

कनाडाई सीमा सुरक्षा एजेंसी (सीबीएसए) ने उन 700 से अधिक भारतीय छात्रों को डिपोर्ट करने का नोटिस जारी किया है, जिनके शैक्षणिक संस्थानों को दाखिले के ऑफर लेटर फर्जी पाए गए थे। टोरंटो से मिली जानकारी के आधार पर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह 700 छात्र +2 पास करने के बाद, जालंधर की एजुकेशन माइग्रेशन सर्विसेज देने वाली एक कंपनी के माध्यम से एक स्थानीय एजेंट के जरिये कनाडा पहुंचे थे।

एजेंट ने आवेदन फाइलों पर छात्रों को स्व-आवदेक बनाया

समस्या तब शुरू हुई जब सीबीएसए ने छात्रों को दिए वीजा के आधार पर दस्तावेजों की जांच की और प्रवेश प्रस्ताव पत्र को फर्जी पाया। सभी छात्रों को सुनवाई का अवसर देने के बाद डिपोर्ट किए जाने का नोटिस जारी किया गया। बताया गया कि एजेंट ने चालाकी से हमारे वीजा आवेदन फाइलों पर खुद हस्ताक्षर नहीं किए, बल्कि प्रत्येक छात्र किसी भी एजेंट की सेवाओं को काम पर रखे बिना एक स्व-आवेदक था। एजेंट ने ऐसा जानबूझकर किया था।

डिपोर्ट नोटिस को कोर्ट में चुनौती देना एकमात्र उपाय

एकमात्र उपाय यह है कि डिपोर्ट नोटिस को अदालत में चुनौती दी जाए, जहां 3 से 4 साल लग सकते हंै। कनाडा में वकीलों की सेवाएं लेना बहुत महंगा है। सीबीएसए कनाडा के वीजा और एयरपोर्ट अधिकारियों की विफलता भी नहीं मान रहा है जिन्होंने वीजा जारी किया व सभी दस्तावेजों की प्रामाणिकता जांची।


Leave a Reply