Latest news
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

India Living News

Hot News
You are currently viewing महबूबा मुफ्ती की शिव मंदिर में पूजा अर्चना, भड़के उलेमा
Mehbooba Mufti's worship in Shiva temple, ulema furious

महबूबा मुफ्ती की शिव मंदिर में पूजा अर्चना, भड़के उलेमा

श्रीनगर, 16 मार्च (ब्यूरो) : जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पुंछ जिले के दौरे के दौरान नवग्रह मंदिर में पूजा अर्चना की और शिवलिंग पर जल चढ़ाया था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद देवबंद के उलेमा उनपर भड़क गए और इसे इस्लाम के खिलाफ बता दिया है।

देवबंद के उलेमा असम कासमी ने तल्ख शब्दों में कहा कि ‘मुफ्ती ने जो कुछ भी किया है वो मजहब के खिलाफ है,उन्होंने इस्लाम का अपमान किया है।’ जहां उलेमाओं का ये रिएक्शन है, वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने मुफ्ती की इस पूजा को ‘नौटंकी’ करार दिया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रणवीर सिंह ने कहा कि ‘मुफ्ती की ओर से जो पूजा की गई है वो सिर्फ नौटंकी है, जब वो सरकार में थीं तो उन्होंने अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड को भूमि आवंटन का विरोध किया था और आज वो मंदिर में पूजा कर रही हैं, ये केवल उनकी ओर किया जा रहा है एक नाटक मात्र है।’

Leave a Reply