Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा
President Draupadi Murmu paid obeisance at Sri Harmandir Sahib

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

अमृतसर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचीं। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह लैंड होने के बाद प्रदेश के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। गुरुघर में नतमस्तक होने के बाद वह जलियांवाला बाग पहुंची और दुर्ग्याणा मंदिर व श्री रामतीर्थ में भी नतमस्तक हुईं।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से राष्ट्रपति को दो अलग-अलग पत्र सौंपे गए। पहले पत्र में मांग की गई कि जेल में बंद बंदी सिंहों को रिहा किया जाए। दूसरे पत्र में मांग की गई कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का 2014 एक्ट रद्द किया जाए। राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद मुर्मू का अमृतसर में यह पहला दौरा है।


Leave a Reply