Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing फिरोजपुर में भयानक हादसा , मां बाप के सामने कार में लगी आग से 4 साल की बच्ची जिंदा जली
Terrible accident in Ferozepur, 4 year old girl burnt alive due to car fire in front of parents

फिरोजपुर में भयानक हादसा , मां बाप के सामने कार में लगी आग से 4 साल की बच्ची जिंदा जली

फ़िरोज़पुर : पंजाब के फिरोजपुर से भयानक हादसे की खबर है। जानकारी मिली है यहाँ एक स्विफ्ट कार में तकनीकी खराबी के कारण अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार जलकर राख हो गई। इस हादसे में कार की आगे वाली सीट पर बैठी 4 वर्ष की मासूम बच्ची जिंदा जल गई। बताया जा रहा है कार का दरवाजा जाम हो जाने से बच्ची तनवीर कार में जिंदा जल गई।

बता दे माता-पिता के सामने बच्ची आग की लपटों में चीखती चिल्लाती रही। मासूम को बचाने की काफी लोगों ने भी कोशिश की लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि गुरजीत सिंह निवासी गांव कलेर कलां जिला फरीदकोट पत्नी, तीन बेटियों और एक पुत्र के साथ स्विफ्ट कार में धर्मकोट जा रहे थे।

रास्ते में ये हादसा हो गया। बता दे आग लगने के बाद अफरा तफरी में पत्नी दो बेटियों और बेटे के साथ कार से बाहर आ गई, लेकिन आगे वाली सीट पर बैठी तनवीर को बाहर नहीं निकाल पाए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।


Leave a Reply