Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing CM भगवंत मान का केंद्र सरकार पर निशाना , कहा- बुजुर्गों के पैसे शेयर मार्केट में लगाना चाहते
Another gift to the youth of Punjab on the occasion of Diwali, approval for recruitment of 1450 in police

CM भगवंत मान का केंद्र सरकार पर निशाना , कहा- बुजुर्गों के पैसे शेयर मार्केट में लगाना चाहते

चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान ने अब ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) स्कीम पर सवाल खड़ा किया है। इस संबंध में उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा है। CM मान ने बताया कि बुजुर्गों के पैसे काट कर उन्हें शेयर मार्केट में लगाने के संबंध में दिल्ली से फरमान आया है। इसे उन्होंने केंद्र की नई पेंशन स्कीम बताया है। मान ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है।

CM मान ने अंदेशा जताया कि यदि बुजुर्गों के पैसे शेयर मार्केट में लगाए जाएंगे तो नीरव मोदी, विजय माल्या और अडानी जैसे लोग ले जाएंगे। उन्होंने इसे ही केंद्र सरकार की नई पेंशन स्कीम बताया है। मान ने कहा कि AAP इस स्कीम के पैसों के लिए केंद्र सरकार के साथ लड़ाई लड़ेगी।

पंजाब सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS/NPS) स्कीम की नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि बजट सेशन के दौरान पंजाब सरकार इस संबंध में कोई घोषणा कर सकती है, लेकिन अब इस मामले में केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के बीच कोई नया मोड़ आने का अंदेशा है।


Leave a Reply