Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing अपना व्यवसाय शुरू करने के इच्छुको के लिए स्वरोजगार योजनाओं संबंधी क़र्ज़ मेला 6 मार्च को-डिप्टी कमिश्नर
Schools and colleges will remain closed for two days due to the Lok Sabha by-election: Deputy Commissioner

अपना व्यवसाय शुरू करने के इच्छुको के लिए स्वरोजगार योजनाओं संबंधी क़र्ज़ मेला 6 मार्च को-डिप्टी कमिश्नर

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने कहा कि स्थानीय खालसा कॉलेज में 6 मार्च को स्वरोजगार योजनाओं के तहत अपना व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए ऋण (कर्ज) मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे ।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस मेले में जिला रोजगार एवं व्यापार ब्यूरो, जिला उद्योग केन्द्र, जिला लीड बैंक, प्रशिक्षण संस्थान, बाग़बानी ,कृषि,मत्स्य पालन , डेयरी विभाग सहित ज़िले के सभी बैंको शामिल होकर बेरोज़गार आवेदक जो अपना कारोबार शुरू करना चाहते है उन्हें स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों और नियमों की विस्तृत जानकारी देंगे ।उन्होंने आगे बताया कि मेले के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो इच्छुक लोगों को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने और ऑनलाइन या ऑफलाइन ऋण के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण लेने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएगे । डिप्टी कमिश्नर ने युवाओं से इस मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि वे स्वरोजगार शुरू कर मालिक बने और दूसरों को रोजगार उपलब्ध करवाए।


Leave a Reply