बठिंडा : बड़ी खबर है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने AAP पार्टी के विधायक अमित रतन कोटफत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कोटफत्ता बठिंडा देहात से आप पार्टी के विधायक हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार कोटफत्ता को राजपुरा से पकड़ा गया। मिली जानकारी अनुसार विधायक कोटफत्ता को बाद दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने विधायक को 27 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।जानकारी के अनुसार उनके पीए को कुछ दिन पहले रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा था। उस समय विधायक पर एक्शन नहीं लिया गया लेकिन खबर है कि बाद में विजिलेंस को अमित रत्न से संबंधित कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं जिसके बाद उन्हें आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।