Latest news
रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली में मेयर चुनाव की तारीख आखिरकार हुई फाइनल , 22 फरवरी को होगा चुनाव
The date of the mayor's election in Delhi is finally finalized, the election will be held on February 22.

दिल्ली में मेयर चुनाव की तारीख आखिरकार हुई फाइनल , 22 फरवरी को होगा चुनाव

नई दिल्ली : खबर है कि दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (DMC) के मेयर के चुनाव की तारीख आखिरकार फाइनल हो गई। बता दे भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच खींचतान के कारण 3 बार टल चुका यह चुनाव अब 22 फरवरी को होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोपहर 2 बजे उप राज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को चुनाव की तारीख का प्रस्ताव भेजा और 2 घंटे बाद ही इसे मंजूरी मिल गई।

आपको बता दें कि AAP पार्टी की मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। उन्होंने मनोनीत पार्षदों को मेयर चुनाव में वोटिंग राइट देने के उपराज्यपाल के फैसले को चुनौती दी थी। शैली ने कोर्ट से मांग की थी कि मेयर का चुनाव सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले मामले पर सुनवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर नोटिस जारी करने और पहली बैठक में ही मेयर का चुनाव करवाने का निर्देश दिया था। साथ ही कहा था कि नॉमिनेटेड मेंबर्स को वोटिंग देने का अधिकार नहीं है। वहीँ अब शनिवार को CM केजरीवाल ने 22 फरवरी को चुनाव करवाने का प्रस्ताव भेजा, जिसे राज्यपाल ने मंजूर कर लिया।


Leave a Reply