Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के दामोरिया पुल के नज़दीक लुटेरों ने प्रवासी युवक की हत्या की
Migrant youth killed by robbers near Damoria bridge in Jalandhar

जालंधर के दामोरिया पुल के नज़दीक लुटेरों ने प्रवासी युवक की हत्या की

जालंधर : खबर है कि जालंधर के दामोरिया पुल के नज़दीक गुरुवार देर रात बदमाशों ने पैसे न देने पर एक युवक की हत्या कर दी। बता दे युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी मेहनत की कमाई लुटेरों को देने से इनकार कर दिया था। उसका इनकार सुनकर लुटेरों ने गुस्से में चाकुओं से उस पर हमला कर दिया और हत्या कर फरार हो गए। मरने वाले की पहचान प्रवीण शुक्ला के रूप में हुई जो उत्तर प्रदेश में गोंडा का रहने वाला था।

मिली जानकारी अनुसार प्रवीण शुक्ला और उसके दो साथी गोंडा से ट्रेन के जरिये जालंधर पहुंचे। वह तीनों गुरुवार रात को जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरे और पैदल घर की ओर चल पड़े। तीनों जब जालंधर शहर में दोमोरिया पुल पर पहुंचे तो वहां खड़े युवकों ने उन्हें घेर लिया। तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने प्रवीण और उसके साथियों से कहा कि उनके पास जो भी कैश वगैरह है, वह दे दे।

प्रवीण के दो साथियों ने तो जान बचाने के लिए अपने पैसे युवकों को दे दिए मगर प्रवीण अड़ गया। उसने कहा कि वह अपने पैसे नहीं देगा। इतना सुनते ही युवकों को गुस्सा आ गया और उन्होंने प्रवीण को चाकू मार दिया और भाग निकले , प्रवीण के साथियों ने जालंधर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Leave a Reply