Latest news
मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से कस्टमर का गोल्ड चोरी हुआ

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन , कहा-मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण अडाणी ग्रुप ने देश को लूटा
Congress protested against the central government in Jalandhar, said- Adani group looted the country due to wrong policies of Modi government

जालंधर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन , कहा-मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण अडाणी ग्रुप ने देश को लूटा

जालंधर : खबर है कि जालंधर में कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ आज सर्किट हाउस के सामने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गल नीतियों के कारण अडाणी ग्रुप ने देश को लूटा है। LIC और SBI को इन्वेस्टमेंट के नाम पर डुबोकर रख दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया केंद्र की मोदी सरकार के अपने करीबी चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की नीति से पूरा देश, विशेषकर मध्यम वर्ग चिंतित है। मोदी सरकार ने अडाणी समूह में LIC और SBI जैसे सरकारी संस्थानों से बेहद जोखिम भरे लेन-देन और निवेश करवाए हैं। उन्होंने इन संस्थानों को डुबोकर रख दिया। अडाणी की वजह से LIC के 29 करोड़ पॉलिसी धारक और SBI के 45 करोड़ खाताधारकों पर प्रभाव पड़ा है।

इस मौके सेंट्रल हलके के पूर्व विधायक एवं जालंधर शहरी कांग्रेस के प्रधान रजिंदर बेरी, शाहकोट से कांग्रेस के विधायक एवं जला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, जालंधर वेस्ट हलके के पूर्व विधायक सुशील रिंकू, सहित कांग्रेस के सभी वर्कर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


Leave a Reply