Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing यूथ वेलफेयर सोसाइटी अटारी बाजार ने किया डीएमए के उपप्रधान संदीप वर्मा को सम्मानित
Youth Welfare Society Attari Bazar honored Sandeep Verma, Vice President of DMA

यूथ वेलफेयर सोसाइटी अटारी बाजार ने किया डीएमए के उपप्रधान संदीप वर्मा को सम्मानित

जालन्धर : यूथ वेलफेयर सोसाइटी अटारी बाजार की तरफ से डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के उपप्रधान बनने पर संदीप वर्मा को हार्दिक बधाई दी ।इस मौके पर सुखविंदर सिंह बग्गा, आशु बाहरी व रोहित बाहरी की तरफ से उन्हें चुनरी देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के उपप्रधान संदीप वर्मा ने समहू सदस्यों का धन्यवाद किया । इस मौके पर सुखविंदर सिंह बग्गा , आशु बाहरी व रोहित बाहरी ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों के हक के लिए बहुत उत्तम कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डीएमए समाजिक सेवाओं में भी हमेशा ही अपना योगदान देती रही है। उन्होंने कहा कि सज डिजिटल मीडिया का युग है। ऐसे में डिजिटल मीडिया के माध्यम से लोगों को बहुत ही बहुमूल्य जानकारी, जरूरी खबरें उन के फोन पर उपलब्ध हो रही है। इस के पीछे पत्रकारों की बहुत मेहनत है। सर्दी गर्मी बारिश धुंध की परवाह किये बगैर पत्रकार लोगो तक खबरें पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा कि आज का समाज वास्तव में एक डिजिटल समाज है। लोग डिजिटल मीडिया का उपयोग करने का आनंद लेते हैं और इसके कई तत्त्वों को अपने दैनिक जीवन में शामिल करते हैं। हमारे जीवन के लगभग हर पहलू में डिजिटल मीडिया का उपयोग किया गया है इस मौके पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के उपप्रधान संदीप वर्मा ने कहा कि यूथ वेलफेयर सोसायटी अटारी बाजार के सभी सदस्यों को अगर आप को किसी भी तरफ से दिक्कत आ रही हो तो समहु डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की टीम का पूर्ण सहयोग होगा । इस मौके ओर सनी हांडा, सौरव मिडा, नितिन कोहली,मुनीश, धर्मपाल, राजेश, ईश्वर, मुकेश उपस्थित थे  .


Leave a Reply