Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिविल अस्पताल में जल्द शुरू हो रहा बर्न यूनिट आरटी-पीसीआर सैंपलिंग और टेस्टिंग लैब
Burn Unit RT-PCR Sampling and Testing Lab starting soon in Civil Hospital

सिविल अस्पताल में जल्द शुरू हो रहा बर्न यूनिट आरटी-पीसीआर सैंपलिंग और टेस्टिंग लैब

जालंधर : सिविल अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक बर्न यूनिट और आरटी-पीसीआर जल्द ही सैंपलिंग और टेस्टिंग लैब शुरू होने वाली है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 14 बिस्तरों वाला ‘बर्न वार्ड’, जिसे 19 बिस्तरों तक बढ़ाया जा सकता है, अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से रोगियों को आवश्यक उपचार प्रदान करेगा। यह नव निर्मित बर्न यूनिट पूरी तरह से वातानुकूलित है और मरीजों की सुविधा के लिए पूरी तरह से गैस पाइप से लैस है।जालंधर के केंद्रीय विधायक रमन अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह, जिनके साथ सिविल सर्जन डा. रमन शर्मा और सीनियर डाक्टरों की एक टीम आज मौजूद थी, बर्न वार्ड, आरटी-पीसीआर टेस्टिंग, लैब और ऑक्सीजन संयंत्रों का दौरा किया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बर्न वार्ड पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन द्वारा 1.25 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह बर्न वार्ड नए साल में शुरू हो जाएगा और इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। विधायक और डिप्टी कमिश्नर ने प्रतिदिन 1000 आरटी-पीसीआर जांच करने की क्षमता वाली बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट की नवनिर्मित लैब का भी दौरा किया। मैडीकल सुपरडैंट डा. राजीव शर्मा ने बताया कि यह लैब पुराने आर्थोपेडिक्स वार्ड में बनाई गई है जहां आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट उसी दिन दी जाएगी। लैब को 600 वर्गफीट के क्षेत्र में बनाया गया है, जहां जांच प्रक्रिया को उचित ढंग से 10 सदस्यों के इलावा जांच दल के डाक्टरों और अन्य सहायक कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा। डा. राजीव शर्मा ने कहा कि यह लैब जल्द ही सिविल अस्पताल को सौंप दी जाएगी और इसके बाद जल्द ही अपना काम शुरू कर देगी। विधायक रमन अरोड़ा ने संबंधित अधिकारियों को सिविल अस्पताल में रैड क्रास दवा की दुकान खोलने के लिए भी कहा क्योंकि जन औषधि केंद्र पिछले कुछ समय से काम नहीं कर रहा है। मैडीकल सुपरडैंट ने डिप्टी कमिश्नर को आश्वासन दिया कि निर्धारित समय में सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी और अस्पताल प्रशासन नई यूनिट शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस अवसर पर जिला परिवार कल्याण अधिकारी डा. रमन गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. राकेश कुमार सहित अन्य भी उपस्थित थे।


Leave a Reply