Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के सरकारी स्कूलों में मेगा PTM का आयोजन, CM भगवंत मान पहुंचे पटियाला के सरकारी स्कूल

पंजाब के सरकारी स्कूलों में मेगा PTM का आयोजन, CM भगवंत मान पहुंचे पटियाला के सरकारी स्कूल

पटियाला : पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में मेगा पैरेंट्स एंड टीचर्स मीटिंग का आयोजन किया। इसके द्वारा अध्यापकों और अभिभावकों के बीच एक कड़ी जोड़ने का काम किया गया है। इस पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद पटियाला के सरकारी स्कूल पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस शामिल हुए। यहां अभिभावक- अध्यापक मिलनी (पी.टी.एम.) के दौरान इक्टठ को संबोधन करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूल विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, जिससे वह हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने के योग्य बन रहे हैं। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यहां से शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थी आने वाले समय में देश के निर्माता होंगे और वह दिन दूर नहीं, जब यह विद्यार्थी अपनी मेहनत और सफलता से राज्य और देश का नाम रौशन करेंगे।


Leave a Reply