श्री मुक्तसर साहिब : दुखद खबर है कि श्री मुक्तसर साहिब से 25 नवंबर को गांव कोट भाई से अगवा किए गए 20 वर्षीय हरमन नामक नौजवान की लाश बरामद हुई है। हरमान मां-बाप का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि अगवाकारों द्वारा हरमन के घर कई चिट्ठियां फैंकी गई थी, जिसमें उन्होंने हरमन के बदले में 30 लाख फिरौती की मांग की थी। बता दे कि हरमन की श्री मुक्तसर साहिब की पुलिस द्वारा लगातार तालाश की जा रही थी पर अब पुलिस को उसकी लाश बरामद हुई है।