Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के CM भगवंत मान ने लाचोवाल टोल प्लाजा किया जनता के लिए फ्री
Punjab CM Bhagwant Mann made Lachowal toll plaza free for public

पंजाब के CM भगवंत मान ने लाचोवाल टोल प्लाजा किया जनता के लिए फ्री

टांडा : बड़ी खबर है कि पंजाब के CM भगवंत मान ने एक्शन लेते हुए लाचोवाल टोल प्लाजा जनता के लिए फ्री करवा दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होशियारपुर के दौरे पर पहुंचे। होशियारपुर-टांडा रोड स्थित लाचोवाल टोल प्लाजा की मियाद खत्म होने के बाद आज इस टोल प्लाजा को मुख्यमंत्री ने जनता को सौंप दिया। इस टोल प्लाजा की 15 साल की मियाद पूरी हो चुकी थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के सारे टोल प्लाजा के लिए ऐलान किया है कि हर कोई टोल प्लाजा अपनी एक्सपायरी तारीख लिख कर टोल प्लाजा पर लगाएं। वहीं कैप्टन सरकार और अकालियों के समय की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने कंपनियों को लोगों को लूटने की छूट दी हुई थी।

CM मान ने कहा लाचोवाल टोल प्लाजा की कंपनी ने एग्रीमेंट की शर्तों की उल्लंघना की है। कंपनी के खिलाफ नोटिस निकालकर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है । उन्होंने कहा कि आज से 1 करोड़ 94 लाख का लोगों को इसका लाभ होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बाकि टोल प्लाजा की भी बारी आएगी, जिस टोल प्लाजा ने शर्तों की उल्लंघना की है, उसकी लिस्ट हमारे पास है।


Leave a Reply