मानसा : बड़ी खबर मिल रही है कि सिद्धू मूसेवाला के पिता के गनमैन को गोली लगी है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब के मानसा में एक मैरिज पैलेस में विवाह समागम में पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के गनमैन से गलती से गोली चल गई जो उनके दूसरे गनमैन के पेट में जा चली। गोली चलने के बाद वहां हड़कंप मच गया। घायल गनमैन को तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने गोली चलाने वाले मुलाजिम के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।