Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing कमिश्नरेट पुलिस ने 2 व्यक्तियों को 20 लाख रुपए की जाली करंसी सहित किया गिरफ्तार
Commissionerate police arrested 2 persons with fake currency worth Rs 20 lakh

कमिश्नरेट पुलिस ने 2 व्यक्तियों को 20 लाख रुपए की जाली करंसी सहित किया गिरफ्तार

जालन्धर : कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आज दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 20 लाख रुपए की जाली करंसी बरामद की है।आरोपियों से एक आई 20 कर भी बरामद हुई है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर एस भूपति ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर इंद्रजीत उनकी टीम द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे कुल 20 लाख रुपए की जाली करेंसी और साथ में एक ई 20 कार भी बरामद हुई है कमिश्नर ने बताया कि इंस्पेक्टर इंदरजीत को गुप्त सूचना मिली थी कि राम सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी लुधियाना जिसने खाखी रग की पगड़ी पहनी हुई है। पवनदीप ऐंग पुत्र मन्नू सिंह निवासी लुधियाना उम्र करीब 28 साल जो भारतीय करंसी के असली नोटों की कलर प्रिंट करके नकली नोट तैयार करते है। एवं भोले भाले लोगो को बेवकूफ बनाकर यह नकली नोट देकर धोखाधड़ी करते थे। जो आज दोनों व्यक्ति अपनी सफेद रंग की कार ई 20 में सवार होकर भारी मात्रा में जाली करेंसी लेकर फगवाड़ा से जालंधर की ओर जा रहे हैं। जिसके बाद इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ विशेष नाकाबंदी की और इनको फगवाड़ा स्थित डीएनए यूनिवर्सिटी के पास इनको रोककर कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 20 लाख रुपए की जाली करंसी बरामद हुई। 2 हजार रुपये के कुल 9 लाख 88 हजार व 500 के कुल 10 लाख 12 हजार रुपये नकली नोट बरामद हुए।


Leave a Reply