Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing चंडीगढ़ पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा , चोरों ने यू-ट्यूब से सिखा चोरी का तरीका
Chandigarh Police arrest Bullet bike theft gang

चंडीगढ़ पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा , चोरों ने यू-ट्यूब से सिखा चोरी का तरीका

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने बाइक चोर गैंग के एक आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। वहीँ अब पुलिस ने गैंग के दूसरे साथी को भी दबोच लिया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी के कुल 15 बुलेट बाइक बरामद हुई है, जिनकी कीमत 22 लाख रुपये बताई जा रही है।

बता दे कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित आपस में चचेरे भाई हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपितों की पहचान पंजाब फिरोजपुर निवासी 20 वर्षीय अमृतपाल सिंह और तरनतारन के 19 वर्षीय संदर सिंह के तौर पर हुई है। दोनों मिलकर चंडीगढ़ व पंजाब की अलग अलग जगहों से बाइक चोरी करते थे।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है दोनों आरोपित नशे के आदी हैं और कोई काम धंधा नहीं करते हैं। इसलिए नशे के लिए बाइक चोरी करने के लिए गैंग बनाया। इसके अलावा बड़ी बात सामने आयी है कि चोरों ने यूट्यूब पर बुलेट बाइक का लॉक तोड़ने का तरीका सिखा, जिसके बाद वह बाइक चोरी करने लगे।


Leave a Reply