जालंधर : पावरकाम के अनुसार जालंधर शहर में बुधवार काे बबरीक चौक के 11केवी फीडर की मरम्मत को लेकर पांच इलाकों में पांच घंटे बिजली बंद रहेगी।प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रोवर कालोनी, रसीला नगर, रोज गार्डन, दिलबाग नगर और दिलबाग नगर एक्सटेंशन में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित होगी। बता दे कि 23 नवंबर को फीडर की मरम्मत की जा रही है। वहीँ पावरकाम का कहना है कि समय-समय पर फीडर की मरम्मत करना बेहद जरूरी है।