जालंधर : पंजाब सरकार के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने आर्म्स लाइसेंसों की जांच पड़ताल कर एक्शन लेने का काम शुरू कर दिया है। जानकारी मिली है कि प्रथम चरण में स्क्रूटनी के बाद जिला जालंधर में जारी 7 हजार आर्म्स लाइसेंसों में से 391 आर्म्स लाइसेंस डिप्टी कमिश्नर के आदेश पर सस्पेंड कर दिया गए हैं।
इसके अलावा 438 आर्म्स लाइसेंस होल्डरों को विभिन्न प्रकार की आपत्तियां लगाकर टाइम बाउंड कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दे कि जिला प्रशासन ने जितने भी लाइसेंस रद किए हैं यह उन्हीं लोगों के किए गए हैं जिनकी पुलिस जांच पड़ताल में रिपोर्ट ठीक नहीं आई थी। वहीँ कारण बताओ नोटिस भी ऐसे लोगों को ही जारी किए गए हैं जिनकी वैरिफिकेशन में कहीं न कहीं ठीक नहीं पाई गई है। ऐसे लोगों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं जो समय पर अपने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवाते हैं।
डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने कहा कि 391 लाइसेंस असला शाखा और पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न पहलुओं से जांच के बाद विभिन्न कारणों से निलंबित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि समय पर लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर 438 आग्नेयास्त्र लाइसेंस धारकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
डीसी जसप्रीत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की असला शाखा भी आर्म्स लाइसेंसों की जांच कर रही है ताकि आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा सके।