जालंधर : खबर है कि हुड़दंगबाजों ने जालंधर रेलवे स्टेशन के बाहर तेज रफ्तार कार मां बेटी पर चढ़ा दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि कार चढ़ाने वाले युवक नशे में थे। मिली जानकारी अनुसार हादसे के तुरंत बाद GRP ने एक युवक को काबू कर लिया, जबकि 3 भागने में कामयाब रहे।
हादसा सुबह करीब 5 बजे का बताया जा रहा है । मिली जानकारी अनुसार मां बेटी सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर बने फुटपाथ पर खड़ी थी और किसी का इंतजार कर रही थीं। वहीँ इतने में गाने बजती हुई तेज रफ्तार कार आई और फुटपाथ पर चढ़ती हुई उनपर जा चढ़ी। इस हादसे में बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची की दोनों टांगे टूट गई और सिर पर भी गहरी चोट आई है।