नई दिल्ली : WhatsApp ने आज अपने प्लेटफॉर्म के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा की है। आइये जानते है इन फीचर्स के बारे में :-वॉट्सऐप ने इस साल मई में अपने प्लेटफॉर्म के लिए एक अपडेट जारी किया था, जिससे ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप में 512 सदस्यों को जोड़ सकते थे। वहीँ आज, कंपनी ने घोषणा की कि ग्रुप एडमिन अब एक समूह में अधिकतम 1024 सदस्य जोड़ सकेंगे, जो पिछली लिमिट से दोगुना है। इसके अलावा मैसेजिंग ऐप ने ग्रुप लिमिट बढ़ाने के साथ ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग की लिमिट भी बढ़ा दी है। जिससे अब वॉट्सऐप यूजर्स ग्रुप वीडियो कॉल में 32 सदस्यों को जोड़ सकते हैं। यह एक बड़ा अपग्रेड है।