Latest news
न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना पुलिस ने नकली इंटरपोल अफसर पकड़ा, नकली ID कार्ड भी बरामद
Ludhiana Police caught fake Interpol officer, fake ID card also recovered

लुधियाना पुलिस ने नकली इंटरपोल अफसर पकड़ा, नकली ID कार्ड भी बरामद

लुधियाना : खबर मिली है कि लुधियाना पुलिस ने सोमवार को सिविल अस्पताल के बाहर नाकेबंदी के दौरान एक नकली इंटरपोल अफसर को पकड़ा है। वहीँ पुलिस को आरोपी का 4 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी लुधियाना के अबदुल्लापुर बस्ती का रहने वाला है। मिली जानकारी मुताबिक आरोपी से जब कार के कागजात मांगे गए तो वह पुलिस कर्मचारियों पर रौब डालने लगा। आरोपी खुद को इंटरपोल का अफसर बताने लगा और पुलिस अधिकारियों से कहना लगा कि गाड़ी पर लगे स्टिकर नजर नहीं आते क्या।

वहीँ जब पुलिस ने आरोपी से उसका आईकार्ड मांगा तो उसने अपना आई कार्ड दिखा दिया। लेकिन पुलिस को आरोपी पर संदेह हुआ। आरोपी की आईकार्ड की जब जांच की गई तो उसमें इंटरपोल अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे। आरोपी को जब थाना में ले जाकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। आरोपी की पहचान रणधीर सिंह निवासी अबदुल्लापुर बस्ती के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी से पुलिस को स्टीकर लगी गाड़ी और इंटरपोल एजेंसी का नकली आई कार्ड, विदेश और भारतीय करंसी बरामद हुई। इसके अलावा ये बात भी सामने आई है कि वह गाडी का टोल टैक्स भी नहीं देता था वहां भी पैसे दिए बिना ही निकल जाता था।


Leave a Reply