Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing 10-10 के सिक्के इकठे कर बोरे में भरकर एक शख्स पहुंचा स्कूटी खरीदने, शोरूम के सेल्समैन के उड़े होश
After collecting 10-10 coins and filling them in the sack, a person reached to buy scooty

10-10 के सिक्के इकठे कर बोरे में भरकर एक शख्स पहुंचा स्कूटी खरीदने, शोरूम के सेल्समैन के उड़े होश

रुद्रपुर : हैरान करने वाली खबर सामने आई है कि एक शख्स 10-10 के सिक्के इकठे कर बोरे में भरकर स्कूटी खरीदने पहुंचा तो वहां शोरूम के सेल्समैन के होश उड़ गए। कहते हैं कि किसी का जुनून हो तो इंसान कुछ भी कर जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है मिली जानकारी अनुसार ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर के सुरेश ने इसे सच कर दिखाया है। अपने जुनून के आगे सुरेश ने अपनी गरीबी को हावी नहीं होने दिया। उसके जुनून का किस्सा बताती वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ये बात धनतेरस की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर के शिवनगर निवासी सुरेश कुमार को दो पहिया वाहन खरीदने का ऐसा जुनून चढ़ा कि वह एक साल तक पाई-पाई जोड़ने लगा। वहीँ धनतेरस पर वह शुभ घड़ी भी आ गई और सुरेश 50 हजार के सिक्के लेकर स्कूटी के शो-रूम में पहुंच गया। सिक्कों से भरा बोरा देख पहले तो सेल्समैन सकते में आ गए। वहीँ सुरेश ने स्कूटी खरीदने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद करीब तीन घंटे तक सिक्कों की गिनती कर सुरेश को स्कूटी की चाबी सौंप दी गयी । वहीँ चाबी पाते ही सुरेश का चेहरा खिल उठा।


Leave a Reply