Latest news
PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing 230 की स्पीड पर BMW कार हादसे का शिकार , कार सवार थे फेसबुक पर लाइव, बोले थे सभी मरेंगे, बात सच हो गई
BMW car accident at 230 speed, passengers of the car was live on Facebook, said everyone will die, it became true

230 की स्पीड पर BMW कार हादसे का शिकार , कार सवार थे फेसबुक पर लाइव, बोले थे सभी मरेंगे, बात सच हो गई

सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को हुए भयानक सड़क हादसे में बड़ी जानकारी सामने आई है कि उस वक्त BMW की रफ्तार 230 किलोमीटर प्रति घंटे थी। बता दे उस वक़्त इसमें सवार चारों युवक फेसबुक पर लाइव थे। उनका कैमरा स्पीडोमीटर पर फोकस था। इनमे से एक युवक कह रहा था – चारों मरेंगे। तभी BMW कार कंटेनर से भिड़ गयी। इस भयानक हादसे में कार सवार चारों युवकों की मौत हो गई।

बता दे हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चारों लोग और BMW का इंजन दूर जा गिरे। दिल दहलाने वाला मंजर था एक युवक का सिर और हाथ करीब 20-30 मीटर दूर मिला। कार के परखच्चे उड़ गए थे ।

बता दे सवा करोड़ रुपए की BMW कार पहले करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। कुश ही देर में इसकी स्पीड 230 पर जा पहुंची । फेसबुक का पूरा वीडियो एक्सीडेंट तक तो नहीं पहुंचता, लेकिन यह किस रफ्तार पर हुआ होगा इसका अहसास करा देता है।

कार में बिहार के रोहतास निवासी डॉ. आनंद कुमार, उनके चचेरे बहनोई झारखंड निवासी इंजीनियर दीपक आनंद, दोस्त अखिलेश सिंह और भोला कुशवाहा थे। परिजन के अनुसार डॉ. आनंद कुमार महंगी कार और बाइक के शौकीन थे। उनके पास 16 लाख की बाइक भी थी। हाल में लगभग सवा करोड़ में नई BMW कार खरीदी थी। इसकी ही सर्विसिंग के लिए लखनऊ जा रहे थे।

बता दे जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां रूट डायवर्ट किया गया है। सात दिन पहले इसी जगह बरसात से सड़क बैठ गई थी। इसको रिपेयर तो कर दिया गया, लेकिन रूट अब तक डायवर्ट है। इसलिए तेज रफ्तार BMW सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई।

 


Leave a Reply