चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब सरकार पुलिस विभाग में और भर्तियां निकालने जा रही है। यह जानकारी CM भगवंत मान ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देना उनकी सरकार का पहला लक्ष्य है। इसके अलावा सीएम मान ने कहा कि हाल ही में पंजाब सरकार ने 4374 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र दिए थे। अब हम पुलिस विभाग में नई भर्तियां करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी भर्तियां योग्यता के आधार पर, बिना रिश्वत या सिफारिश के की जाएगी।
CM मान ने कहा AAP सरकार पंजाब पुलिस में 2500 के करीब और पुलिस मुलाजिमों की भर्ती करेगी। उन्होंने बताया कि इन पदों में इंटेलिजेंस और इन्वेस्टिगेशन काडर में कांस्टेबलों के 1156, इन्वेस्टिगेशन काडर में हैड कांस्टेबल के 787 और इन्वेस्टिगेशन, इंटेलिजेंस, ज़िला और आर्म्ड पुलिस काडर में सब इंस्पेक्टरों के 560 पद शामिल हैं।