Latest news
नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई

India Living News

Hot News
You are currently viewing Airtel ने 5G सेवा 5G Plus के नाम से की लांच, 4G के मुकाबले 20 से 30 गुना तेज होगा 5G
Airtel launches 5G service in the name of 5G Plus, 5G will be 20 to 30 times faster than 4G

Airtel ने 5G सेवा 5G Plus के नाम से की लांच, 4G के मुकाबले 20 से 30 गुना तेज होगा 5G

नई दिल्ली : खबर है कि Airtel ने आज 6 अक्टूबर 2022 को आधिकारिक तौर से भारत में अपनी 5G सेवा 5G Plus के नाम से लांच कर दी है। वहीँ एयरटेल ने घोषणा करते हुए बताया की दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में उसके ग्राहक आज से 5जी सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ कंपनी ने यह भी बताया कि वह देश के सभी शहरों में इस साल के अंत तक 5G सेवा को सभी प्रमुख महानगरों में उपलब्ध करा देगी और साल 2023 के अंत तक तो 5जी सेवा देश के सभी प्रमुख शहरों में उपलब्ध हो जाएगी।

4G के मुकाबले 20 से 30 गुना तेज स्पीड होगी 5G की
कंपनी के अनुसार उसके मौजूदा 4G नेटवर्क के मुकाबले नए 5G नेटवर्क पर 20 से 30 गुना तेज़ स्पीड मिलेगी। वहीँ कंपनी ने बताया कि उसका 5G प्लस नेटवर्क ग्राहकों को हाई डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और अन्य चीजों के साथ वीडियो और फोटो को तुरंत अपलोड-डाउनलोड करने की क्षमता प्रदान करेगा। सुपर हाई स्पीड के कारण HD मूवी 1 सेकेंड में डाउनलोड हो सकेगी।

भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल ने साफ़ किया कि ग्राहकों को 5जी सेवा के लिए सिम बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे अपने मौजूदा सिम पर ही 5जी सेवा प्राप्त कर सकेंगे।


Leave a Reply