श्रीनगर : बड़ी खबर है कि जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। मिली जानकारी अनुसार नौकर यासिर CCTV में भागता हुआ नजर आया था। वहीँ रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआत में इस घटना को लेकर अभी तक दो एंगल सामने आए हैं। पहला टेररिस्ट अटैक का और दूसरा मुख्य आरोपी और नौकर यासिर की मानसिक स्थिति और व्यवहार को लेकर।
ये बड़ी जानकारी भी सामने आई है कि हत्या के बाद मंगलवार सुबह पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट नाम के संगठन की रिलीज सामने आई है। उसमें कहा है कि हम कभी भी और कहीं भी ऐसे हाई प्रोफाइल टारगेट को हिट कर सकते हैं। यह जम्मू-कश्मीर विजिट पर आ रहे गृह मंत्री को हमारा छोटा सा तोहफा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं। शाह की रैली से पहले जम्मू-राजौरी में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।