Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिंगर G KHAN से मंदिर में हाथापाई, जमकर पथराव, शिवसैनिकों ने बरसाई लाठियां, इलाके में तनाव, भारी पुलिस तैनात
Scuffle in the temple with Singer G KHAN, fiercely stone pelting, Shiv Sainiks showered sticks, tension in the area, heavy police deployed

सिंगर G KHAN से मंदिर में हाथापाई, जमकर पथराव, शिवसैनिकों ने बरसाई लाठियां, इलाके में तनाव, भारी पुलिस तैनात

लुधियाना 2 अक्टूबर (ब्यूरो) : लुधियाना से बड़ी खबर है। शहर में एक धार्मिक समारोह के दौरान पंजाबी गायक जी खान की तरफ से गाए गाने के बाद उसे माफी देने पर हिंदू संगठन ही आमने सामने हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शिव सेना पंजाब की तरफ से गायक काे रविवार काे माफी देने के लिए संगला वाले शिवाला मंदिर बुलाया गया था। उसने मंदिर के प्रबंधक महंत नारायण पुरी के समक्ष सभी हिंदुओं से इस पर माफी भी मांग ली थी। मगर बाद में बाहर हिंदुओं का एक और गुट आकर जमा होने लगा। जैसे ही जी खान वहां से जाने के लिए गाड़ी में बैठा तो उसका विरोध शुरू हो गया। वहां पर उसके साथ धक्का-मुक्की करने का भी प्रयास हुआ है।

बाद में शिवसेना पंजाब के कुछ नेताओं और दूसरे हिंदू संगठनाें के लोग आपस में उलझे हैं और एक दूसरे पर पत्थर भी चलाए गए हैं। यही नहीं एक दूसरे पर लाठियों से हमला भी किया गया है। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो रहे हैं और पुलिस बल को तैनात किया गया है। दोनों तरफ के नेताओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। एसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है। गाैरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इस समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें जी खान और इसके बाद मास्टर सलीम ने अपनी हाजिरी लगवाई थी। समारोह में जी खान ने कुछ पंजाबी गीत जैसे कि ‘पैग मोटे-मोटे ला के हाण दिए, तेरे विच्च वज्जण नूं जी करदा’, ‘चोली के पीछे क्या है’ समेत अन्य गीत प्रस्तुति किए थे, जिसके बाद विवाद खड़ा हुआ है। शिवसेना ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो जी खान का पूरे पंजाब में कोई शो नहीं होने दिया जाएगा।

 


Leave a Reply