Latest news
जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग

India Living News

Hot News
You are currently viewing कनाडा में 40 पंजाबी युवकों ने मचाया हुड़दंग, अब उनके डिपोर्ट होने की तैयारी शुरू
40 Punjabi youths created a ruckus in Canada, now preparations for their deportation started

कनाडा में 40 पंजाबी युवकों ने मचाया हुड़दंग, अब उनके डिपोर्ट होने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि कनाडा के सरी में पंजाब से पढ़ने गए युवकों ने जमकर हुडदंग किया । मिली जानकारी अनुसार युवकों द्वारा नियम तोड़े जाने और एक पुलिस अधिकारी की ड्यूटी में बाधा डालने, कार व निकास मार्ग को घेरने और रास्ता अवरुद्ध करने मामले में कनाडा सरकार ने करीब 40 पंजाबी युवाओं को डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार कनाडा पुलिस के कांस्टेबल सरबजीत सांघा ने वहां के एक स्थानीय रेडियो से बातचीत में कहा कि हुडदंग मचाने वाले सभी युवकों को पहचान कर ली गई है और उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया युवकों ने वाहनों पर स्पीकर लगा रखे थे। तीन घंटे से युवक तेज आवाज में संगीत बजा

रहे थे। वहीँ जब एक पुलिस अधिकारी ने युवकों को ऐसा करने से रोका तो कई युवकों ने पुलिस अधिकारी को घेरकर दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा यहां ऐसे नियम तोड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसा करने वालों को उनके देश वापस भेज दिया जाएगा।

 


Leave a Reply