कानपुर : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए अच्छी खबर है। खबर है कि AIIMS में इलाज के 15 वें दिन उन्हें होश आया है। मिली जानकारी अनुसार राजू ने एम्स के मेडिकल स्टाफ से इशारों में बात भी की। नर्स से इशारों में पूछा कि वह अस्पताल में कैसे?
राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने बताया कि ”मेरे पिता की हालत स्थिर है। वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं। केवल एम्स दिल्ली और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के बयान ही भरोसेमंद और वास्तविक हैं। किसी और की ओर से कोई अन्य बयान अविश्वसनीय है। एम्स दिल्ली के डॉक्टर और टीम कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रही है। हम उनके और उसके सभी शुभचिंतकों के आभारी हैं। आप सभी से अनुरोध है कि उनके लिए अपना प्यार और प्रार्थना जारी रखें।’’