Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के जौहल अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद हुआ हंगामा, अस्पताल प्रबधन पर मामला दर्ज़
Uproar after the death of pregnant woman in Jalandhar's Johal Hospital, case registered against hospital management

जालंधर के जौहल अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद हुआ हंगामा, अस्पताल प्रबधन पर मामला दर्ज़

जालंधर : जालंधर में रामामंडी स्थित जौहल अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार पिछली रात अस्पताल में एक डिलिवरी हुई थी, जिस महिला की डिलिवरी हुई उसके परिजनों का आरोप है कि डिलिवरी के बाद बच्चा उन्हें दिखाया नहीं गया। जब अस्पताल स्टाफ से पूछा तो आगे से जवाब मिला कि बच्चा मर गया है। बाद में बताया गया कि महिला की भी मौत हो गई है।

इसके बाद वहां इतना जबरदस्त हंगामा हुआ कि अस्पताल के आसपास सारा इलाका पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गय़ा। वहीँ दो थानों की पुलिस थाना कैंट और पुलिस थाना रामामंडी की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। वहीँ मौके पर देर रात जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल भी पहुंचे।

वहीँ विधायक के पहुंचने पर पीड़ित पक्ष ने एक रिकॉर्डिंग सुनाई, जिसमें कहा जा रहा है कि मरीज की हालत बहुत खराब थी। डिलिवरी के बाद ब्लीडिंग रूक नहीं रही थी। वहीँ महिला के परिजनों का आरोप था कि महिला के तीन मेजर ऑपरेशन करके बच्चेदानी को निकाल दिया गया, लेकिन उनसे डॉक्टरों ने कोई सलाह मशविरा नहीं किया। उनसे स्वीकृति लिए बगैर अपनी मर्जी से ही सब कुछ कर डाला। इस प्रोसेस के दौरान बच्चे की मौत हो गई औऱ महिला भी चल बसी।बाद में लाखों रुपए का बिल उनके हाथ में थमा दिया गया।

महिला परिजनों ने आरोप लगाया कि जब लाखों रुपए का बिल थमाया गया तो साथ में कहा गया कि बिल चुकता करके महिला और बच्चे का शव ले जाना। विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि उन्होंने भी जौहल अस्पताल के मालिक डॉक्टर BS जौहल से बात की थी। उन्होंने उन्हें भी साफ कह दिया कि पैसे जमा करवा कर शव ले जाएं।

इस मामले को लेकर कमिश्नेरेट पुलिस के आला अधिकारी जसकिरण जीत सिंह तेजा, जगमोहन सिंह, एसएचओ नवदीप व भूषण आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर सम्बन्धित थाने में अस्पताल प्रबंधन खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

 


Leave a Reply