Latest news
होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस तारीख को आ रहे पंजाब
Threats to kill PM Narendra Modi, central agencies on high alert

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस तारीख को आ रहे पंजाब

चंडीगढ़ : खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। 24 अगस्त को वह मोहाली के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उदघाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के मोहाली दौरे को लेकर मुख्य सचिव वीके जंजुआ दौरा कर चुके हैं। साथ ही पंजाब के डीजीपी अभेद्य सुरक्षा योजना की तैयारी में जुटे हैं।

होमी भाभा कैंसर अस्पताल में 300 बेड की क्षमता है। इसमें सर्जिकल ओंकोलॉजी, मेडिकल ओंकोलॉजी, रेडिएशन ओंकोलॉजी, प्रिवेंटिव ओंकोलॉजी, एनेस्थिसिया के ओपीडी की शुरुआत की जा चुकी है। इसके अलावा एमआरआई, सीटी, मेमोग्राफी, डिजिटल रेडियोग्राफी, जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस अस्पताल के शुरू होने से छह राज्यों के लोगों को फायदा मिलेगा। पंजाब के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान के मरीजों को यहां कैंसर जैसी घातक बीमारी का विश्वस्तरीय इलाज मिलेगा।


Leave a Reply