Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के परिसर में 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन
76th Independence Day celebrations organized in the premises of Shiv Jyoti Public School

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के परिसर में 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

जालंधर (अनुराग ) : श्रीमती कृष्णा ज्योति जी (चेयरपर्सन ), के आशीर्वाद से एवं डॉ. विदुर ज्योति जी (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति जी (मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),के प्रोत्साहन से प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी तथा श्रीमती प्रवीण सैली जी (उप-प्रधानाचार्या) के कुशल मार्गदर्शन में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के परिसर में भारतवर्ष के 76वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया।

● इस कार्यक्रम में माननीय डॉ. श्रीमान सुविक्रम ज्योति जी (मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), श्रीमती सुमन ज्योति जी (ट्रस्टी एवं मेंबर ऑफ़ मैनेजिंग कमेटी) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। श्री संजय सभ्रवाल जी (ट्रस्टी एवं मेंबर ऑफ मैनेजिंग कमेटी), प्रो. श्रीमती सरला भारद्वाज जी (मेंबर ऑफ़ मैनेजिंग कमेटी), प्रो. श्री सोमनाथ शर्मा जी (मेंबर ऑफ मैनेजिंग कमेटी), डॉ. जी.पी. सिंह जी (मेंबर ऑफ मैनेजिंग कमेटी), श्री बी.बी.ज्योति जी (ट्रस्टी), श्री आर.आर.पी. शारदा जी (ट्रस्टी), श्री विवेक पब्बी जी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी ने दुर्गा द्वार पर गणमान्य सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर शिव ज्योति के प्रांगण में ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीयगान गाकर तिरंगे को सलामी देते हुए तीन रंगों के गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।
● ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के जश्न में डूबे हुए विद्यार्थियों ने ’75’ अंक की विशाल आकृति बनाकर ‘अमृत महोत्सव’ के यज्ञ में अपना योगदान दिया।

● श्रीमती जेनिथ लेहल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने योग के महत्त्व को प्रदर्शित करते हुए शानदार ‘लयबद्ध योग-नृत्य’ किया।
● प्रधानाचार्या जी ने उपस्थित गणमान्य सदस्यों का स्वागत करते हुए समस्त शिव ज्योति परिवार की तरफ से उनको ‘पर्यावरण के रक्षक पौधे’ भेंट करके उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने आज़ादी के इस महापर्व में शामिल सभी भारतीयों को ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं।
● श्रीमती नीता मिश्रा के मार्गदर्शन में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत समूहगान के बाद श्रीमती मीनाक्षी अंगरिष ने भारत के गौरवमयी इतिहास को कविता के रूप में वर्णित किया।
● आठवीं कक्षा की छात्रा जिया जैसमीन ने भारत के स्वर्णिम गौरव की भावना से ओतप्रोत एक संक्षिप्त भाषण दिया।
● सामाजिक-शिक्षा विभाग की अध्यापिकाओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पी.पी.टी के द्वारा प्रभावशाली नाट्य रूपांतरण के माध्यम से ‘अधीनता से स्वाधीनता की ओर’ विषय पर प्रकाश डाला। विद्यालय में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत 1 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों का समापन नाट्यरूपन्त्रण की इस प्रस्तुति के साथ किया गया।
● हिताक्षी शर्मा ने ‘जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी’ विषय पर आधारित राष्ट्रभक्ति की कविता गाकर समां बाँध दिया।
● श्रीमती रजनी शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत नृत्य पेश किया गया।
● डॉ. श्रीमान सुविक्रम ज्योति जी ने अपने संबोधन में उपस्थित गणमान्य सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए माँ भारती को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वीर सपूतों के चरणों में प्रणाम किया व सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों,मार्गदर्शक अध्यापक वर्ग के प्रयासों की प्रशंसा की तथा शानदार प्रस्तुति के लिए सबकी पीठ थपथपाई।
●श्रीमती मीनाक्षी शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा कोरियोग्राफ़ी के माध्यम से सरहद के प्रहरियों को भावपूर्ण सलामी दी गई।
● डॉ. विदुर ज्योति जी (चेयरमैन ट्रस्ट) ने अपने संदेश के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए सभी को आग्रह किया कि हम सबको राष्ट्र के विचारों,संस्कृति और परंपराओं से विमुख न होने का संकल्प लेना चाहिए।
● समस्त शिव ज्योति परिवार ने ‘वंदे मातरम’ गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया।
●मंच का सफलतापूर्वक संचालन श्रीमती नीनू सिंह, हेड बॉय साहिल जायसवाल और हेड गर्ल दीया धीर के द्वारा किया गया।


Leave a Reply