Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में एक विधायक-एक पेंशन बिल को मिली मंजूरी
CM Bhagwant Mann's big announcement, high security digital jail will be built in this district

पंजाब में एक विधायक-एक पेंशन बिल को मिली मंजूरी

चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब सरकार के एक विधायक-एक पेंशन बिल को मंजूरी मिल गई है। वहीँ अब एक विधायक को एक ही पेंशन मिलेगी। वहीँ पहले तक व्यक्ति जितने बार विधायक बनता था, उतने बार की अलग-अलग पेंशन जोड़ी जाती थी। वहीँ अब इस ऑर्डिनेंस लागू होने के बाद पंजाब के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

वहीं सरकार का मानना है कि 5 वर्ष में करीब 100 करोड़ रुपए की बचत सरकार को होगी। अब उस पैसे को सूबे के विकास के लिए लगाया जाएगा। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि 1 वर्ष में करीब 20 करोड़ रुपये की बचत होगी। पंजाब के लोगों की ये बड़ी मांग थी कि पंजाब में ‘वन MLA-वन पेंशन’ लागू किया जाए।

इसके अलावा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 100 से अधिक ऐसे पूर्व विधायक थे जो 1 से अधिक पेंशन ले रहे थे। यदि राजनीति में हम सेवा करने के भाव से आए हैं तो 1 पेंशन में भी गुजारा हो सकता है।

पंजाब में सबसे ज्यादा पेंशन 5 बार CM रह चुके प्रकाश सिंह बादल की बनती है। उन्हें करीब पौने 6 लाख की पेंशन मिलनी थी। हालांकि, उन्होंने इस ऑर्डिनेंस की शुरूआत से कुछ दिन पहले ही पेंशन लेने से इन्कार कर दिया था।


Leave a Reply