Latest news
जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल, डिप्टी कमिशनर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, मार्च पास्ट से ली सलामी
Full dress rehearsal of Independence Day celebrations, Deputy Commissioner hoisted the national flag, took salute from the march past

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल, डिप्टी कमिशनर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, मार्च पास्ट से ली सलामी

15 अगस्त को स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर फहराएगे तिरंगा

जालंधर : 76वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय आयोजन के मद्देनजर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आज जिला प्रशासन की ओर से फुल ड्रैस रिहर्सल का आयोजन किया गया, जहां डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट से सलामी ली।

15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर तिरंगा फहराएंगे। फुल ड्रैस रिहर्सल के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद डिप्टी कमिशनर, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा और परेड कमांडर ए.सी.पी. (नार्थ) मोहित कुमार सिंगला के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड में आईटीबीपी के अलावा पंजाब पुलिस के पुरुष और महिला दस्ते, पंजाब होमगार्ड, एनसीसी लड़कियों और लड़कों, स्काउट्स और गर्ल गाइड की टुकडियां शामिल थी। इसके बाद परेड कमांडर के नेतृत्व में मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट ने सलामी दी गई।

इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सामूहिक पीटी शो, देशभक्ति गीत और अलग-अलग कोरियोग्राफी, गिद्दा और भांगड़ा भी प्रस्तुत किया जाएगा। फुल ड्रैस रिहर्सल के दौरान जवाहर नवोदय स्कूल, रैडक्रॉस के विशेष आवश्यकता वाले बच्चे, के.एम.वी. कॉलेज, एच.एम.वी. कॉलेज, एस.डी. महिला कॉलेज, एस.डी. फुलरवान स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सकैंडरी स्कूल नेहरू गार्डन और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी। फुल ड्रैस रिहर्सल के बाद डिप्टी कमिशनर ने नागरिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्कूली बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर अन्य के अलावा, सहायक कमिशनर हरजिंदर सिंह जस्सल, एसडीएम जै इंदर सिंह के अलावा नगर निगम की संयुक्त कमिशनर शिखा भगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 


Leave a Reply